लोकतंत्र के लिए Myanmar की सड़कों पर खूनी संघर्ष, प्रदर्शनकारियों को कुचल रही हैं सैन्य ताकतें

वीडियो डेस्क। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ लगातार चल रहे प्रदर्शन के बीच एक 19 साल की लड़की के सिर में गोली मार देने के मामले ने सारी दुनिया को चौंका दिया है। दिल दहलाने वाली यह घटना बुधवार की है, जब सेना ने देशभर में चल रहे प्रदर्शन के दौरान अपना हिंसक रूप दिखाया।

/ Updated: Mar 04 2021, 06:28 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ लगातार चल रहे प्रदर्शन के बीच एक 19 साल की लड़की के सिर में गोली मार देने के मामले ने सारी दुनिया को चौंका दिया है। दिल दहलाने वाली यह घटना बुधवार की है, जब सेना ने देशभर में चल रहे प्रदर्शन के दौरान अपना हिंसक रूप दिखाया। इस दौरान 33 लोकतांत्रिक समर्थकों को गोली मार दी गई। इससे पहले रविवार को भी सेना ने 18 लोगों को मार डाला था। बुधवार को मांडले में सेना के खिलाफ मोर्च पर डटी 19 साल की एंजेल के सिर में सैनिक ने गोली मार दी। 19 साल की एंजेल ने अपनी टीशर्ट पर ब्लड ग्रुप लिख रखा था। उसके जींस की जेब में एक पर्चा भी मिला, जिसमें लिखा था कि अगर उसे कुछ हुआ, तो उसकी देह दान कर दी जाए। आपको बता दें कि म्यांमार में लोग 1 फरवरी को हुए सेना के तख्तापलट और निर्वाचित नेता आंग सान सू ची को निष्कासित किए जाने के खिलाफ रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं।