भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ट्वीट किया कि दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे सटे कच्छ के हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मानसून आज20 सितंबर) वापस आ गया है, जबकि दक्षिण पश्चिम राजस्थान से इसकी वापसी की तारीख 17 सितंबर रही है।
आधा सितंबर गुजरते बारिश का सिलिसला भी रुकने लगा है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 सितंबर को पश्चिम बंगाल के पास उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा तट पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। इससे भारी बारिश हो सकती है। जानिए किन राज्यों में हल्की-मध्यम या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि 18 सितंबर के आस पास एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी बंगाल की खाड़ी में उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के तट के पास बन सकता है। इससे भारी बारिश का अनुमान है। इस बीच कई राज्यों में बारिश का जबर्दस्त दौर चल रहा है।
मौसम विभाग ने कहा कि 18 सितंबर के आसपास उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट के पास बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण(cyclonic circulation) विकसित होने की उम्मीद है। यह भारी बारिश का कारण बन सकता है।
मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि आजकल में बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
सितंबर के दूसरे हफ्ते में भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आजकल में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात आदि कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आजकल में आंध्र प्रदेश, ओडिशा,छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इधर, सितंबर में भी अब तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून गतिविधि मंद रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग सितंबर अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जता चुका था। इसी बीच आजकल में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और केरल में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक में भी भारी बारिश का अलर्ट है।
लौटने से पहले मानसून जमकर बरस रहा है। कर्नाटक में भारी बारिश ने खराब स्थिति बना दी है। इस बीच मौसम विभाग ने आजकल में केरल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।