मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में 14 साल में सबसे कम बारिश हुई है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मणिपुर जैसे राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम अपने अंतिम फेज में प्रवेश कर रहा है। इसमें कम बारिश की संभावना है।
हफ्तेभर में मानसून की विदाई संभव है। लेकिन जाते-जाते मानसून कई राज्यों में बाढ़ ले आया है। हिमाचल और यूपी में इस समय हालात खराब हैं। मौसम विभाग ने बंगाल, यूपी, असम, मप्र, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अगले एक सप्ताह तक उत्तर पश्चिम भारत में मानसून कमजोर रहेगा। आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कम बारिश की गतिविधि की भविष्यवाणी की है। इस बीच मप्र, असम, यूपी, झारखंड आदि राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने पूर्वी असम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आजकल में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के हिस्से, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आजकल में केरल, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश को भारी बारिश से राहत मिली है। फिलहाल यहां कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, छग आदि के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मानसूनी बारिश ने कई राज्यों में तबाही के मंजर ला दिए हैं। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश को भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन अब पश्चिम के कुछ हिस्सों में यही अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, केरल, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट है।
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा शुक्रवार शाम को भारी बारिश के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।
दक्षिण पश्चिमी मानसून(south west monsoon) की सक्रियता से देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। हालांकि कुछ राज्यों को छोड़कर अधिकांश में फिलहाल भारी बारिश रुक गई है। मौसम विभाग ने ओडिशा, छग, मप्र आदि राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।