Good News : टाइगर सीरिज की तीसरी फिल्म में एक बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ में धमाल मचाएंगे सलमान और कैटरीना

Jul 24 2020, 01:18 PM IST

लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बावजूद इसके आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्स, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर सीरिज की तीसरी फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर होगी। सूत्रों से पता चला है कि ये जोड़ी अगली फिल्म टाइगर 3 के लिए हां कर चुकी है और इस बार टाइगर सीरीज की इस फिल्म के निर्देशक यशराज फिल्म्स के पोस्टर ब्वॉय निर्देशक मनीष शर्मा होंगे।

Good News : आखिरकार एक महीने बाद ये रिश्ता.. की एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, खुशी से छलक गए आंसू

Jul 01 2020, 04:34 PM IST

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह के फैंस के लिए गुडन्यूज है। 1 महीने तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वे अब ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने अपने फैंस को ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। वे ठीक होने के बाद इतनी खुश है कि उनके आंसू छलक गए। उन्होंने लिखा- आखिरकार एक महीने बाद हम लोग कोरोना नेगेटिव पाए गए। हम सभी एम्स ऋषिकेश के सभी डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। आज हम अपने देश के डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स के काम को सेलिब्रेट कर रहे हैं।