यूपी के अलीगढ़ में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में स्कूल का गेट बंद कर करीब 150 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद लगभग 50 बच्चों की तबियत खराब हो गई और उन्हें उल्टी व दस्त आने लगे। जिसके बाद बच्चों को सीएससी भर्ती करवाया गया।
अलीगढ़ की अल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव का मामला सामने आया। इस घटना के बाद कई मजदूरों की हालत बिगड़ गई। सभी मजदूरों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है।
यूपी के अलीगढ़ जिले में बीजेपी की महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने अपने घर में पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित किया है। इससे पहले उन्होंने गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। जिसके चलते उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था।
यूपी के अलीगढ़ स्थित पिलखना में एक व्यक्ति और उसके साथियों ने चंदे के पैसों से अपने खेत में बिना प्रशासन की अनुमति के एक भव्य मस्जिद का निर्माण करवाकर उसे बेच दिया। फिलहाल प्रशासन ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
यूपी के अलीगढ़ में कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर कानूनी दांवपेंच में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मदरसों के छात्रों को लेकर टिप्पणी की है।
यूपी के अलीगढ़ में एक महिला ने रोज-रोज के घरेलू कलह से परेशान होकर ्पने पति की हत्या कर दी। किसी को उस पर शक ना हो इसलिए उसने खुद ही मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। हालांकि पूछताछ में उसने हत्या की बात कुबूल कर ली।
यूपी के अलीगढ़ में दो चचेरे भाइयों ने पड़ोस में रहने वाली 13 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि महिला ने काम के बहाने उनकी बेटी को घर पर बुलाया था। पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही है।
यूपी के अलीगढ़ में एक किसान पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा था कि मृतका दूसरे धर्म के युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। समाज में बेइज्जती होने के बाद आरोपी पिता ने यह कदम उठाया।
नोएडा की एक युवती अपने माता-पिता की डांट से नाराज होकर अलीगढ़ पहुंच गई। युवती का आरोप है कि जिस महिला ने उसे अपने घर में आश्रय दिया, उसके बेटे ने युवती से दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के जिले नोएडा से अलीगढ़ नौ साल की बच्ची अकेले पहुंच गई। ऐसा इसलिए क्योंकि वह मां की डांट से नाराज होकर घर छोड़ने का फैसला कर लिया। नौ साल की लड़की घर से भागकर बस स्टैंड पहुंची और बस में बैठकर नोएडा से अलीगढ़ पहुंच गई।