कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इसे लेकर सरकार और किसान नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई हल नहीं निकल पाया है। वहीं, किसान संगठन शुक्रवार को ग्लोबल लाइव वेबिनार करेंगे। इसमें दुनियाभर के किसान नेता शामिल होंगे। यह सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। वेबिनार में 'तीन कृषि कानूनों का किसानों पर असर' विषय पर चर्चा होगी।