भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि राजस्थान पर एक प्रतिचक्रवात(anticyclone) बन रहा है, जिससे उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ और हिस्सों और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अब अनुकूल होती जा रही हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आजकल में उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, तमिलनाडु रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस हफ्ते के अंत तक दिल्ली से मानसून की वापसी होने लगेगी। इधर,राजस्थान, दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बरसात से पूर्वी राजस्थान के साथ अब पश्चिमी राजस्थान के तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। राजस्थान में बारिश की गतिविधि शनिवार को भी जारी रहेगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आजकल में पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नाेएडा और ग्रेटर नोएडा में शनिवार को 8वीं तक के स्कूल बंद रखने पड़े हैं।
राजस्थान में गुरुवार को कई जिलों में बरसा मानसून प्रदेश में शुक्रवार को भी मेहरबान रहेगा। इस दौरान कई जिलों में हल्की तो कहीं मध्यम से भारी बारिश होगी। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
पूरी तरह से विदा होने से पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दिल्ली को राहत की सांस दी है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नोएडा में तो स्कूलों की छुट्टी तक करनी पड़ी है।
राजस्थान में एक बार फिर से मौसम गति पकड़ने वाला है। प्रदेश में बीते दिन ही कई हिस्सों में बारिश हुई थी। गुरुवार के दिन मध्यम से भारी से अति भारी बरसात के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। जानिए आपके जिले के ताजा हाल।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के साथ ही भारी बारिश का दौर जाने लगा है। हालांकि मौसम विभाग ने आजकल में उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आधा सितंबर गुजरते बारिश का सिलिसला भी रुकने लगा है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।