यूपी की एसओजी टीम और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद बाहुबली राजन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह नेपाल भागने की फिराक में था। राजन तिवारी के खिलाफ शहर में 36 से अधिक मुकदमे दर्ज है।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड बाहुबली नेता राजन तिवारी गिरफ्तार हो गया है। बिहार के रक्सौल से कैन्ट और एसओजी टीम ने आरोपी को पकड़ा। उसके बाद शहर के गैंगेस्टर कोर्ट में पेश किया। राज्य के टॉप 45 माफिया की सूची में शामिल गोरखपुर का बाहुबली व कभी माफिया डॉन प्रकाश शुक्ल का साथी रहे पूर्व विधायक राजन तिवारी को बिहार के रक्सौल से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोरखपुर की कैन्ट पुलिस व एसओजी की टीम मंगलवार की रात से बिहार में डेरा डाले थी। टीम में शामिल कैन्ट थाने के विश्वविद्यालय चोकी इंचार्ज अमित चौधरी व एसओजी प्रभारी मनीष यादव ने बिहार पुलिस के मदद से राजन तिवारी को गुरुवार की सुबह अरेस्ट किया।
टीम देर शाम राजन को लेकर पहुंची और आरोपी को गोरखपुर गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। वह नेपाल भागने की फिराक में था, राजन तिवारी मोतिहारी के गोविंदगंज से विधायक रह चुका हैं। उसके खिलाफ बिहार और यूपी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अकेले गोरखपुर में उस पर 36 से ज्यादा मुकदमे है, वह कैन्ट थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित था और करीब 60 एनबीडब्ल्यू कोर्ट से जारी था। इतना ही नहीं राजन पर पुलिस की तरफ से 20 हजार का इनाम भी था। पुलिस की तीन टीमें सीओ कैन्ट श्यामदेव बिंद की अगुवाई में लगातार एक महीने से दबिश दे रही थी।
मोतिहारी पुलिस को सूचना मिली कि राजन तिवारी नेपाल भागने की फिराक में हैं और यहीं छिपा हुआ है। उसके बाद इसकी सूचना यूपी पुलिस को दी गई फिर दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उन्हें रक्सौल के हरैया ओपी थाना क्षेत्र से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। राजन का नाम राज्य के टॉप 61 माफिया की लिस्ट में शुमार है। उनपर गोरखपुर कैंट थाने में दर्ज 1996 के हत्या के दो मामलों में आरोपी बनाया गया था। इस केस में गैंगस्टर प्रकाश शुक्ला भी सहआरोपी थे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राजन तिवारी ने लखनऊ में बीजेपी की सदस्यता ली थी, जिसपर काफी विवाद हुआ था। उसके बाद राजन को पार्टी से साइडलाइन कर दिए गया। बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी 17 साल से कोर्ट से जारी एनबीडब्ल्यू के बाद भी गायब था।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
1 day ago
2 days ago
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
20 hours ago
1 day ago
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST