Deepali Virk

मैंने माखनलाल नेशनल यूनिवर्सिटी आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया हुआ है। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। भास्कर टीवी, दूरदर्शन, डीएनए न्यूज चैनल, राजस्थान पत्रिका में काम किया है।
  • All
  • 1423 NEWS
  • 611 PHOTOS
  • 7 VIDEOS
2041 Stories by Deepali Virk

क्या घंटों जिम करने के बाद भी कम नहीं हो रहा आपका वजन ? ये फूड डालते हैं सेहत पर उल्टा असर

Dec 07 2020, 01:23 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : आजकल की लाइफस्टाइल (Lifestyle) में सिर्फ युवा ही नहीं सभी लोग बहुत हेल्थ कॉन्शियस है। लोग घंटों जिम में एक्सरसाइज (Exercise) करके अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार वर्कआउट के बाद भी आपका वजन कम नहीं होता है। इसका सबसे बड़ा कारण है अनहेल्दी डाइट। जी हां हार्डकोर वर्कआउट (Hardcore workout) कर आप अपने आप को फिट रखने के लिए एक कदम आगे तो बढ़ते हैं, लेकिन एक्सरसाइज के बाद कुछ भी खाकर आप 2 कदम पीछे चले जाते है। हेल्दी और फिट रहने के लिए जितना व्यायाम जरूरी है, उतना ही सही खाना भी। अक्सर लोगों को वर्कआउट करने के बाद बहुत भूख लगती हैं, ऐसे में कुछ भी खाना आपकी सेहत पर गलत असर भी डाल सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एक्सरसाइज के बाद आपको क्या खाने से बचना चाहिए।

करोड़ों कमाने वाले धोनी के सिर पर भी है कर्ज का बोझ, JSCA का खुलासा- चुकाने बाकी हैं इतने रुपए

Aug 31 2020, 01:48 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : 19 सितंबर से आईपीएल 2020 की शुरुआत होने वाली है IPL शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को लाखों करोड़ों रुपया में खरीदा जाता हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये देती है। IPL मैचों के दौरान और विज्ञापनों के जरिए भी ये क्रिकेटर करोड़ों रुपये कमाते हैं ऐसे में अगर हम कहें कि महेंद्र सिंह धोनी के सिर पर कर्ज है तो आपको विश्वास नहीं होगा? झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने अपने एनुअल रिपोर्ट में बताया है कि धोनी के ऊपर कुछ बकाया है हालांकि ये बकाया किसलिए उनके ऊपर है इसकी जानकारी JSCA नहीं दे पाया है।

सगाई के बाद युजवेंद्र चहल ने शेयर की ऐसी फोटो, होने वाली बीवी ने खुलेआम ही कर डाला कमेंट

Aug 25 2020, 02:52 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल सीजन 13 की शुरुआत 19 सिंतबर से होने वाली है। इससे पहले ही सभी टीम के खिलाड़ी यूएई पहुंच गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी टीम के साथ इस वक्त दुबई में हैं। कोरोना काल के चलते फिलहाल वह 6 दिन के सेल्फ क्वारंटीन में हैं। इस दौरान वह नेचर के काफी करीब आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर कर रहे है। वैसे तो उनकी हर एक फोटो पर हजारों - लाखों लोगों के लाइक और कमेंट आते हैं पर इनमें से सबसे ज्यादा खास कमेंट उनकी होने वाली पत्नी धनाश्री का होता हैं। चहल की इस फोटो पर उनकी मंगेतर ने क्या कमेंट किया हैं आइए जानते है।

Shivratri 2022: शिवजी को प्रसन्न करने के साथ ही दिखना है सबसे अलग, तो इस शिवरात्रि पहनें ये कलर्स और आउटफिट

लाइफस्टाइल डेस्क: महाशिवरात्रि (mahashivratri 2022) का पावन पर्व इस बार 1 मार्च को है। इस दिन घरों और मंदिरों में भगवान शिव (lord shiva) की पूजा-अर्चना की जाती है और भोलेनाथ की बारात निकाली जाती है। इस दिन लोग सुबह स्नान कर भगवान को प्रसन्न करने के लिए अच्छे वस्त्र धारण कर उनके लिए व्रत करते हैं। खासकर कुंवारियां लड़की अच्छा पति पाने के लिए और महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस दौरान वह अच्छे और ट्रेडिशनल कपड़े पहनती हैं। ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि पर आप क्या पहनें, जिससे आप कम्फर्टेबल भी हो और स्टाइलिश भी दिखें, आइए हम आपको बताते हैं...

धनतेरस पर अपने करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश, बनी रहेगी भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की कृपा

लाइफस्टाइल डेस्क : कोई भी तीज-त्योहार हो या कोई ऑकेजन इसकी शुरुआत बधाई देने से होती है। जब आप अपने करीबी और रिश्तेदारों को व्हॉट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक जैसे सोशल मीडिया साइट्स पर विशेज भेजते हैं। जब बात दीपावली (Diwali 2022) की हो तो 5 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में हर दिन एक त्योहार मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है और सोना, चांदी, तांबा, पीतल में से कोई भी चीज घर के लिए खरीदी जाती है। ऐसे में इस दिन की शुरुआत आप अपने करीबियों को बधाई देकर करें, ताकि उनके जीवन में हमेशा भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे। आप उन्हें यह मैसेज, कोट्स और फोटो (Dhanteras wishes in Hindi) भेज सकते हैं..
 

छोटी दिवाली के मौके पर अपने रिश्तेदारों को भेजें यह बधाई संदेश और उनका दिन बनाएं और स्पेशल

लाइफस्टाइल डेस्क : 5 दिनों तक चलने वाले महापर्व दिवाली (Diwali 2022) की शुरुआत 22 अक्टूबर से धनतेरस के साथ हो रही है। इसके बाद 23 अक्टूबर को छोटी दिवाली और 24 अक्टूबर को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या काली चौदस भी कहते हैं। कहा जाता है कि इस दिन घर में कुल 12 दिए जलाने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन यमराज के लिए तेल का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टल जाती है। इतना ही नहीं छोटी दिवाली को रूप चौदस भी कहा जाता है और सौंदर्य प्राप्ति के लिए इस दिन महिलाएं श्रीकृष्ण की उपासना करती हैं। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध भी किया था। कहा जाता है कि आज के दिन हनुमान जी का जन्म भी हुआ था। ऐसे भी छोटी दीपावली हमारे देश में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। तो इस दिन की शुरुआत आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को बधाई और शुभकामना संदेश (Choti Diwali 2022 Wishes) भेजकर करें। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ विशेज, मैसेज, कोट्स और फोटो जिन्हें आप अपने व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक, इंस्टाग्राम या पर्सनली किसी को भेज सकते हैं...