रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी इटली में की थी। हालांकि, इंडिया वापस आकर उन्होंने कई रिसेप्शन दिए थे। उनकी शादी को अब दो साल पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने फैमिली, फ्रेंड्स, जर्नलिस्ट्स और बॉलीवुड फ्रेंड्स को अलग-अलग पार्टी दी थी।

मुंबई. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी इटली में की थी। हालांकि, इंडिया वापस आकर उन्होंने कई रिसेप्शन दिए थे। उनकी शादी को अब दो साल पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने फैमिली, फ्रेंड्स, जर्नलिस्ट्स और बॉलीवुड फ्रेंड्स को अलग-अलग पार्टी दी थी। एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने बताया था कि कैसे वो इस सेलिब्रेशन का जबरदस्ती हिस्सा बनी थीं। कई साल पहले रणवीर से मिली थीं कुब्रा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस कुब्रा ने बताया था कि वो रणवीर से कई साल पहले एक शो होस्ट करते समय 5000 लोगों की भीड़ में मिली थी। इस बात को कोई सोच नहीं सकता कि शो होस्ट करते वक्त आपको कोई सुपरस्टार याद रखेगा, लेकिन उन्होंने उन्हें याद रखा।

View post on Instagram

एक्ट्रेस ने रणवीर को किया था ये मैसेज

एक्ट्रेस कुब्रा ने बताया था कि 2018 में उनकी वेब सीरीज रिलीज हुई थी। उस वक्त रणवीर ने उनको मैसेज किया, 'क्या बॉस, आप तो बहुत दमदार हो।' कुब्रा बताती हैं कि इसके जवाब में उन्होंने रणवीर से खुद को जबरदस्ती इनवाइट किया था और लिखा, 'अपनी शादी में बुलाना मत भूलिएगा।' उन्होंने बताया कि इस तरह से वो बताती हैं कि वो जबरन ही उनके रिसेप्शन में पहुंची थीं। कुब्रा 2019 में रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' में भी नजर आई थीं।

दो साल पहले दीपिका-रणवीर ने की थी शादी 

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दो साल पहले 2018 में नवंबर में शादी की थी। इनकी शादी डेस्टिनेशन वेंडिंग पर इटली में हुई थी। दोनों की मुलाकात फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में हुई थी। यहीं से इनका प्यार परवान चढ़ा था। इसके बाद ये जोड़ी 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में देखी गई थी। इस जोड़ी को फैंस से खूब प्यार मिला था।