Manish Malhotra Diwali Party: मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में दिवाली पार्टी रखी। इसमें नीता अंबानी भी अपनी होनेवाली बहू राधिका मर्चेंट संग पहुंचीं। इस दौरान सास-बहू की जोड़ी ने महफिल में चार चांद लगा दिए।
ग्लोबल मार्केट में आज सोने की कीमतों में कमजोरी बनी हुई है। सोना 4.03 डॉलर की गिरावट के साथ 1988.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 61,790 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
पिछले हफ्ते के आखिरी दिन BSE सेंसेक्स 282.88 अंकों की तेजी के साथ 64,363.78 अंक पर बंद हुआ। वहीं, NSE का निफ्टी भी 97.35 अंक की बढ़त के साथ 19,230.60 अंक पर क्लोज हुआ। अब निवेशकों के मन में सवाल है कि इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी?
वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में अच्छा मुनाफा कमाने वाली कई कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड यानी लाभांश भी दे रही हैं। अगर आप भी डिविडेंड का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके पोर्टफोलियों में इन 9 कंपनियों के शेयर होने जरूरी हैं।
एडलगिव हुरुन इंडिया ने फिलेंथ्रॉपिस्ट लिस्ट जारी की है, जिसमें कई भारतीय महिला उद्यमी शामिल हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा दान करने वाली महिलाओं में रोहिणी नीलेकणि है, जिन्होंने 170 करोड़ दान किए। जानतें हैं भारत की टॉप-7 दानवीर महिलाएं कौन हैं?
दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, जो नई दिल्ली से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी।
दिल्ली में इस समय प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। दिल्ली में AQI 400 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। बता दें कि दुनिया के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में 5 भारत के हैं। आइए जानते हैं वर्ल्ड के सबसे प्रदूषित शहर।
दिवाली पर हर कंपनी कर्मचारियों को कुछ न कुछ गिफ्ट देती है। हालांकि, कई लोग दिवाली गिफ्ट के नाम पर काम चलाऊ चीजें देकर अपनी खानापूर्ति कर लेते हैं। लेकिन हरियाणा स्थित एक कंपनी ने इस बार दिवाली पर अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में कार दी है।
एक बार फिर भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है। RBI द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 अक्टूबर, 2023 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.57 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही ये 586 बिलियन डॉलर से उपर पहुंच गया है।
Highest Bank FD Rates: आप भी बिना किसी जोखिम के अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो बैंक FD सबसे अच्छा ऑप्शन है। इस समय कई प्राइवेट और सरकारी बैंक फिक्स डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं। जानते हैं कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज।