रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा के बोल्ड लुक को देख भड़के लोग, बोले- उर्फी जावेद की कॉपी है; देखें VIDEO

रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा को हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो बोल्ड लुक में नजर आईं, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

/ Updated: Jun 03 2023, 12:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. 90के दशक के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' को बनाने वाले रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा अक्सर अपने फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में साक्षी को स्पॉट किया गया, जिसमें वो ऐसे कपड़े पहने हुए नजर आईं जिसे देख लोग भड़क गए और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगे। दरअसल इस लेटेस्ट वीडियो में क्रीम कलर की जालीदार बिकनी ड्रेस पहने हुए अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इस लुक को उन्होंने पोनीटेल और हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया है। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग साक्षी को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए जहां एक यूजर ने लिखा, 'क्या यह उर्फी जावेद की कॉपी है?' दूसरे ने लिखा, 'आखिर अब सबको उर्फी जावेद ही क्यों बनना है।' वहीं तीसरे ने तंज कसते हुए लिखा, 'कोई कह सकता है कि इनके बाबा ने ही 'रामायण' बनाई थी।'

आपको बता दें साक्षी चोपड़ा एक्ट्रेस के साथ-साथ एक मॉडल और सिंगर हैं। हालांकि लोग उन्हें रामानंद सागर के रूप में ही जानते हैं।