प्रियंका चोपड़ा ने सरेआम किया पति निक जोनस को Kiss, वायरल वीडियो देख लोग ले रहे मजे

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार बेटी मालती को लेकर मुंबई आए हैं। उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर अपने बेबी के साथ पैपराजी को खुलकर पोज दिए। अन्य कई बॉलीवुड सेलेब्स की तरह उन्होंने मालती का चेहरा छुपाने की कोशिश नहीं की।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार को पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंचीं। मुंबई एयरपोर्ट से उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें प्रियंका निक और मालती संग पैपराजी को ख़ुशी-ख़ुशी पोज दे रही हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से लोग उनके जमकर मजे ले रहे हैं। दरअसल, प्रियंका और निक ने इस दौरान एक-दूसरे को लिप टू लिप किस करके प्यार जताया। वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर्स ने लिखा है, "देसी गर्ल, खुले आम चुम्मा।" वहीं, कुछ यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि प्रियंका अपनी कजिन परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए इंडिया आई हैं, जो वे आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से करने वाली हैं।हालांकि, असली वजह तो प्रियंका, निक या फिर उनके करीबी ही बता सकते हैं। हां, इतना जरूरी है कि बेबी मालती की यह पहली मुंबई विजिट है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

और पढ़ें…

गर्लफ्रेंड जेंडया संग पहली बार मुंबई पहुंचा हॉलीवुड का 'स्पाइडर मैन', देखते ही एक्साइटेड हुए इंडियन फैन

मॉम-डैड संग पहली बार मुंबई पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा की 14 महीने बेटी मालती, देखें 10 PHOTOS

प्रियंका चोपड़ा के बाद शेखर सुमन ने किया बॉलीवुड का पर्दाफ़ाश, बोले- 4 लोग जहरीले सांप से भी ज्यादा खतरनाक

बीमारी ने बिगाड़ी साउथ एक्ट्रेस सामंथा की हालत, बोलीं- यह किसी एक्टर के साथ होने वाली सबसे बुरी चीज़


Related Video