हार्दिक पंड्या की शादी के लिए रवाना हुए विराट-अनुष्का, केएल राहुल-अथिया शेट्टी भी एयरपोर्ट पर दिखे

क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा संग और हाल ही में शादी के बंधन के बंधे केएल राहुल और अथिया शेट्टी उदयपुर में हो रही हार्दिक पंड्या और नतासा स्टेनकोविक की शादी के लिए रवाना हुए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस, डांसर और रियलिटी टीवी स्टार नतासा स्टैनकोविक क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से दोबारा शादी कर रही हैं। 14 फरवरी को कपल की शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर में पूरी होंगी। इसके लिए बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड के सेलेब्स का वहां पहुंचना जारी है। मंगलवार सुबह क्रिकेटर विराट कोहली एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए तो वहीं न्यूली वेड्स क्रिकेटर के.एल. राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को भी वहां देखा गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विराट-अनुष्का को देखकर लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने पूछा है, "बच्चे को किसके पास रखके आए।" एक अन्य यूजर लिखा है, "ये पालिका बाज़ार की जोड़ी कहां जा रही है। पोकेमोन कैरेक्टर लग रहे हैं।" 

बता दें कि 'सत्याग्रह' जैसी फिल्मों और 'बिग बॉस 8' जैसे रियलिटी शोज में नजर आईं नतासा ने इससे पहले 2020 में हार्दिक पंड्या से शादी की थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम उन्होंने अगस्त्य पंड्या रखा है। 

और पढ़ें…

पहले वैलेंटाइन डे पर शाहरुख़ खान ने गौरी को क्या तोहफा दिया था? SRK ने खुद कर दिया खुलासा

हेरा फेरी 3' में हो सकती है राजू अक्षय कुमार की वापसी, जानिए फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में दिशा पाटनी ने पहनी थी इतनी महंगी ड्रेस, जानिए कितनी है कीमत?

दिवाली पार्टियों के दौरान पब्लिक बाथरूम में रोई हैं कटरीना कैफ, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Related Video