दुनिया के इन देशों में सरेआम कपड़े उतार घूम सकते हैं लोग, महिला तक को पलट कर नहीं देखता कोई
हटके डेस्क: इन दिनों ब्राजील की प्लेबॉय मॉडल काफी चर्चा में है। ल्युआना सैंडियन नाम की इस मॉडल ने दुबई में न्यूड फोटोशूट करवाकर उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। इसके बाद से ल्युआना को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दरअसल, दुबई में न्यूडिटी इलीगल है। लेकिन ल्युआना ने कानून तोड़ते हुए फोटोशूट करवाया। अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग इस मॉडल को धमकी दे रहे हैं। हालांकि, आपको बता दें कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां पब्लिक न्यूडिटी अलॉउड है। इन देशों में आप सरेआम सड़क पर बिना कपड़ों के घूम सकते हैं। ऐसा करने पर ना तो आपको कोई घूरेगा ना ही कोई कमेंट करेगा।

दुनिया में हर देश कुछ ख़ास वजह से टूरिस्ट्स के बीच चर्चा में रहता है। कहीं का नजारा लोगों को पसंद है तो कहीं की लाइफस्टाइल। कहीं के नियम लोगों को आने से कहीं के खुले नियम ही वहां पर्यटकों की भीड़ जुटाते हैं। जहां दुबई में पर्यटकों को काफी सख्त नियमों को मानना पड़ता है वहीं कुछ देशों में उन्हें पूरी आजादी दी जाती है।
इन देशों में लोग सरेआम बिना कपड़ों के भी घूम सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताएंगे जहां पब्लिक न्यूडिटी इलीगल नहीं है। कुछ देशों में तो आप सरेआम रोमांस भी कर सकते हैं। सब आपको देख सकते हैं लेकिन कोई कुछ बोलेगा नहीं।
इस लिस्ट में पहला नाम आता है स्पेन का। इस देश में न्यूडिटी को व्यक्ति का अधिकार कहा जाता है। यहां आप बीच, जंगल, पार्क और सड़कों पर न्यूड चल सकते हैं। पब्लिक न्यूडिटी के मामले में स्पेन को सबसे ज्यादा आजाद ख्याल का देश कहा जाता है। यहां लोग पब्लिक प्लेस पर सेक्स भी कर सकते हैं। बस शर्त है कि उनके आसपास बच्चे ना हों।
लिस्ट में दूसरा नाम है नीदरलैंड का। यहां सड़कों पर बिना कपड़े घूमने की आजादी है, तब तक जब तक आप खुद कुछ अजीबोगरीब हरकत ना करें। देश में सेक्स एजुकेशन से लेकर प्रॉस्टिट्यूशन तक को लेकर कई लिबरल रूल्स बनाए गए हैं।
इस लिस्ट में टूरिट्स के बीच मशहूर फ़्रांस भी शामिल है। कानून की बात करें तो यहां ना तो न्यूडिटी बैन है ना तो संविधान में इसकी इजाजत है। लेकिन फिर भी कई इलाकों में लोग न्यूड घूमते हैं और कोई कुछ नहीं कहता। हालांकि, पब्लिक प्लेस पर सेक्स बैन है।
क्रोएशिया जैसा देश भी इस लिस्ट में शामिल है। यहां पब्लिक न्यूडिटी को लेकर कोई कानून नहीं है। यहां कई जगह पर न्यूड इवेंट्स होते हैं। लोग इसमें जमकर एन्जॉय करते हैं।
जर्मनी भी इसमें पीछे नहीं है। यहां कुछ जगहों को खासकर इसी चीज के लिए रजिस्टर किया गया है। इन्हें अर्बन नेकेड ज़ोन कहते हैं। यहां लोग बिना कपड़ों के घूमते हैं। इसे वो अपनी प्राइवेसी में कंसीडर करते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News