रिलेशनशिप में डिप्रेशन का बहुत ही नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ता है। पार्टनर्स में अगर कोई भी डिप्रेशन जैसी समस्या का शिकार हो तो उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। डिप्रेशन के चलते पार्टनर की रुचि सेक्स संबंधों में कम हो जाती है। इससे सेक्स लाइफ में वे असंतुष्ट रहते हैं।
यह देखा गया है कि पार्टनर्स के बीच अगर रिश्ता ठीक नहीं हो तो इससे हेल्थ खराब होती है। इसकी वजह यह है कि संबंधों का असर हमारी भावनाओं पर पड़ता है। अगर पार्टनर से संबंध अच्छे न हों तो भावनात्मक स्तर पर इंसान काफी परेशानी महसूस करने लगता है। इसका बुरा असर उसके स्वास्थ्य पर पड़ना निश्चित है।
प्यार के संबंध में पार्टनर्स के बीच बराबरी का व्यवहार होता है। यह एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें दोनों पार्टनर को एक-दूसरे की इज्जत करनी पड़ती है और उनकी भावनाओं का ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन कुछ पुरुष दबंग और शक्की स्वभाव के होते हैं। वे अपने पार्टनर के साथ सही व्यवहार नहीं करते।
आजकल पति और पत्नी, दोनों नौकरी करने लगे हैं। ज्यादातर कपल्स कामकाजी हैं। देखा गया है कि अक्सर पुरुष किसी भी क्षेत्र में खुद से ज्यादा आगे बढ़ गई अपनी पत्नियों के प्रति एक तरह का ईर्ष्या भाव रखने लगते हैं।
हसबैंड-वाइफ हों या लवर्स, पार्टनर्स के बीच लड़ाई-झगड़े होना आम बात है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि पार्टनर्स के बीच होने वाली लड़ाइयों से उन्हें अपने मतभेदों को दूर करने में मदद मिलती है। लेकिन कई बार ये लड़ाइयां बहुत घटिया रूप ले लेती हैं। इनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए।
अब पूरी दुनिया में सिंगल रहने का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है। काफी लोग शादी करने से बचना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि सिंगल रह कर वे ज्यादा सुखी जीवन बिता सकते हैं। सिंगल रहने के फायदे तो जरूर हैं, लेकिन नुकसान भी कम नहीं हैं।
कहा जाता है कि सच्चा प्यार दुर्लभ होता है। यह आसानी से नहीं मिलता। आजकल ज्यादातर जो रिलेशन बनते हैं, वे किसी न किसी स्वार्थ से जुड़े होते हैं। अगर प्यार सच्चा होगा तो पार्टनर्स के बीच कभी अलगाव नहीं हो सकता।
प्यार में तकरार आम बात है। इसका अपना मजा है। लेकिन जब छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ही तकरार होने लगे तो इससे रिश्ते में दरार पड़ने की संभावना रहती है।
एक समय था जब प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को आज की तरह संदेश नहीं भेज सकते थे। फिर भी वे कोई न कोई तरीका निकाल ही लेते थे। आज जमाना टेक्नोलॉजिकल रेवोल्यूशन का है। सबके पास स्मार्टफोन है और सभी सोशल मीडिया से जुड़े हैं। ऐसे में, मैसेज भेजने के तरीके में भी बदलाव आया है।
देखा गया है कि मैरिज रिलेशनशिप हो या अभी शादी नहीं हुई हो, संबंधों में महिलाओं को ज्यादा तनाव और परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, पुरुष कई बातों को लेकर असंवेदनशील और बेपरवाह बने रहते हैं।