पाकिस्तान को Brahmos बेचेगा भारत? पाक जनरल के सवाल पर क्या मिला था जवाब

डॉ. पिल्लाई ने बताया कि कैसे एक पाकिस्तानी जनरल ने रक्षा एक्सपो में ब्रह्मोस खरीदने में रुचि दिखाई। हालांकि उनके जवाब ने जनरल को चुप करा दिया। वह समझ ही नहीं पाए कि भारत का रुख क्या है। 

Share this Video

ब्रह्मोस के जनक कहे जाने वाले डॉक्टर पिल्लाई ने एक किस्सा बताया जो ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ा हुआ है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान उस घटना का जिक्र किया जब रक्षा एक्सपो में ब्रह्मोस में पाकिस्तान की ओर से रुचि दिखाई गई। डॉ पिल्लाई ने बताया कि पाकिस्तान के जनरल ने उनसे ब्रह्मोस के बारे में पूछा था। रक्षा प्रदर्शनी में पाकिस्तान जनरल उनके पास आए और उनका सवाल था कि क्या भारत पाकिस्तान को ब्रह्मोस बेचने पर विचार करेगा। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के लिए निशुल्क डिलीवरी सहायता है। उसके बाद पाकिस्तान जनरल उनके जवाब को समझ ही नहीं पाए और आगे बढ़ गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video