राजस्थान से लेकर बंगाल-बिहार तक... ट्रेनों में आगे के पीछे किसका है हाथ?

Share this Video

भारतीय रेलवे ने हाल ही में ट्रेनों में आग लगने की कई घटनाओं की जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है। रेलवे के अनुसार राजस्थान के अमरपुरा, कोटा, बिहार के सासाराम और पश्चिम बंगाल के हावड़ा समेत कई मामलों में असामाजिक तत्वों की भूमिका सामने आई है। जांच में पता चला कि अमरपुरा में ट्रेन की चादरों में जानबूझकर आग लगाने की कोशिश की गई थी, जबकि हावड़ा में कोच के बाथरूम से पेट्रोल में भीगा कपड़ा मिला। कोटा में राजधानी एक्सप्रेस के बाथरूम से लपटें उठती देखी गईं और सासाराम में एक अज्ञात व्यक्ति ने खाली कोच में जलती हुई वस्तु फेंकी थी। वहीं कुछ मामलों में शॉर्ट सर्किट को भी आग लगने की वजह बताया गया है। रेलवे ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video