
Bharat Taxi Launch – ड्राइवर बनेंगे मालिक, Ola-Uber की छुट्टी?
भारत में कैब सर्विस सेक्टर में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई देश की पहली कोऑपरेटिव-बेस्ड राइड हेलिंग सर्विस Bharat Taxi को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म “सारथी ही मालिक” मॉडल पर काम करेगा, जिसमें कैब ड्राइवरों को पूरा किराया, बेहद कम या नाममात्र कमिशन और सीधा भुगतान मिलेगा। सरकार का दावा है कि अब तक 4 लाख से ज्यादा ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं और लगभग 10 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।