डूब गई व्यवस्था.. पानी में तैरते मिले 10वीं-12वीं के Question Paper । Bihar Viral Video

Share this Video

कैमूर जिले में हुई तेज बारिश ने शिक्षा विभाग की तैयारियों और परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। त्रैमासिक परीक्षा के लिए वितरित किए जाने वाले प्रश्नपत्र मैदान में असुरक्षित तरीके से रखे गए थे, जहां बारिश का पानी भर जाने से प्रश्नपत्रों के बंडल पानी में तैरते नजर आए। मौके पर शिक्षक और कर्मचारी उन्हें बचाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन इस घटना ने परीक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नई बहस छेड़ दी।

Related Video