West Bengal: 'लात के भूत हैं, बात से नहीं मानेंगे', TMC पर जमकर बरसीं BJP नेता Priyanka Tibrewal

Share this Video

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में मतदान का उत्साह चरम पर है। इसी बीच एंटाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रियंका टिबरेवाल सुबह मतदान केंद्र पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाला। वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए। उन्होंने एंटाली के मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी डर या दबाव के अपने अधिकार का उपयोग करें। दूसरे चरण के मतदान में एंटाली समेत कई महत्वपूर्ण सीटों पर वोटिंग जारी है, जहां मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video