
Sonam Wangchuk को जबरन शिफ्ट करने पर पत्नी Gitanjali J. Angmo का गंभीर सवाल
दिल्ली का जंतर-मंतर शनिवार की सुबह अचानक एक छावनी में तब्दील हो गया। पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रख्यात एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और गोपनीय ऑपरेशन के तहत वहां से हटाकर सफदरजंग अस्पताल पहुँचा दिया है। पुलिस की इस कार्यवाही के बाद सोनम वांगचुक की पत्नी Gitanjali J. Angmo ने सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली पुलिस और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाये।