
Gold Silver Price Today : तीसरे दिन भी चांदी धड़ाम, सोना भी हुआ फीका । Sone Ka Bhav
सोने औऱ चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। बजट के बाद यह गिरावट का दौर अगले दिन भी जारी रहा। आपको बता दें कि लगातार 3 दिनों से सोने चांदी की कीमतें धड़ाम हो रही हैं। MSX पर चांदी की कीमतों में 2 फरवरी को 22000 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखी गई। वहीं सोने की कीमतों में लगभग 7700 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई। माना जा रहा है कि आगे भी यह गिरावट कुछ समय तक जारी रहेगी।