BAT-BMS : सड़कों पर ई-रिक्शों को बंद करने वाले चाइनीज मोबाइल ऐप पर चला सरकार का हंटर

Share this Video

केंद्र सरकार ने चीन से जुड़े BAT-BMS और Epoch Li-ion ऐप्स को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से हटाने का निर्देश दिया है। इन ऐप्स के जरिए ई-रिक्शों के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) से छेड़छाड़ कर उन्हें रिमोटली नियंत्रित या बंद किए जाने की आशंका जताई गई है, जिससे सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि कई सस्ते BMS सिस्टम में पर्याप्त सुरक्षा फीचर्स नहीं होते, इसलिए ऐसे मामलों में अतिरिक्त सतर्कता और मजबूत साइबर सुरक्षा उपाय जरूरी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video