रसोई गैस की भारी कमी के कारण सूरत की टेक्सटाइल इकाइयों में काम करने वाले मजदूर कठिनाई में हैं। भोजन न मिल पाने की वजह से वे अपने गांव लौटने लगे हैं। उधना रेलवे स्टेशन पर घर जाने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। मजदूरों का कहना है कि कई दिनों से खाना बनाने के लिए गैस उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें भूखे रहना पड़ रहा है। इस स्थिति के चलते उद्योगों में कामगारों की संख्या तेजी से घट रही है और रोज बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source