
18 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें MP के भिंड में दर्दनाक हादसा, पिकअप डंपर की टक्कर में 8 की मौत
18 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें: मध्य प्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे- 719 पर दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां गोहद के छीमका गांव के पास पिकअप और डंफर में टक्कर हुई। पिकअप में मजदूर सवार थे जो ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे थे। हादसे में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई है। इसी के साथ हादसे में घायल मजदूरों की संख्या 25 के लगभग है।