
दुनिया संकटों में घिरी, भारत का अलग रास्ता! Bloomberg Forum में PM मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित Bloomberg New Economy Forum 2026 में दुनिया के बिजनेस लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स और इंडस्ट्री के दिग्गजों के सामने भारत का विजन रखा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में असली ताकत सिर्फ टेक्नोलॉजी, डेटा और इनोवेशन पर नियंत्रण रखने में नहीं, बल्कि इनके जरिए दूसरों को सशक्त बनाने में है। उन्होंने भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम, 2.5 लाख से ज्यादा स्टार्टअप, गरीबी उन्मूलन, वैक्सीन सप्लाई और रिन्यूएबल एनर्जी की उपलब्धियों का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने वैश्विक संकटों के बीच भारत की भूमिका पर भी बात की।