Ram Mandir Donation Scam: जूते-जेब में छिपाई गईं गड्डियां, SIT रिपोर्ट में क्या-क्या खुला राज

Share this Video

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में SIT की प्राइमरी रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल से 5 जून तक सीसीटीवी में लगभग 70 संदिग्ध घटनाएं कैद हुई। सीसीटीवी फुटेज में 8 आरोपी चोरी की गड्डियां जेब और जूतों में छिपाते हुए भी नजर आए। आपको बता दें कि SIT ने डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि एसआईटी ने कहा कि पहले से बनाए गए तलाशी के सिस्टम में लूपहोल्स के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार हैं। इसी के साथ कई अन्य खुलासे भी इस रिपोर्ट में किए गए हैं।

Related Video