क्यों होगी सपा में टूट? OP Rajbhar के हैरतअंगेज दावे पर Shivpal Yadav ने दिया करारा जवाब

Share this Video

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव और सुभासपा प्रमुख और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। शिवपाल सिंह यादव ने ओपी राजभर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कोई भी ओपी राजभर को गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग लगातार साजिश करते रहते हैं और समाजवादी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में कोई टूट नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर ओम प्रकाश राजभर ने भी पलटवार करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जो कमजोर होगा और जो डरपोक होगा, वही टूट जाएगा। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता दुखी हैं और उनका साथ छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं।

Related Video