
सूरत में आग का तांडव! देखते ही देखते जल गया पूरा बाइक शोरूम, मचा हड़कंप
गुजरात के सूरत शहर के अडाजन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाइक शोरूम और गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कई दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है ताकि आग दोबारा न भड़के। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
