Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ केस में इस्तेमाल बाइक के मालिक ने बताया चौंकाने वाला सच!

Share this Video

टाइगर श्रॉफ के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस बाइक की ओनरशिप ट्रेल की जांच कर रही है। इसी कड़ी में बाइक के तीसरे मालिक रज्जाब अली शेख ने बताया कि उनके परिवार ने यह पल्सर बाइक करीब 25 हजार रुपये में बेची थी। उनका कहना है कि बाइक का इस्तेमाल फायरिंग की घटना में होने की जानकारी उन्हें मीडिया और पुलिस के घर पहुंचने के बाद मिली। रज्जाब अली ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ की और परिवार जांच में सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बाइक बेचते समय पूरा पेपरवर्क करें और बिना सावधानी किसी को गाड़ी न दें। बता दें, 18 अक्टूबर को अभिनेता पर तीन लोगों ने फायरिंग की थी।

Related Video