पिंक सिटी जयपुर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है। जहां पिछले कई दिनों से एक डांस बार में लड़कियों का कम कपड़ों में डांस करवाया जाता था। इसके बाद उनके साथ जिस्मफरोशी का धंधा होता था।

जयपुर राजधानी जयपुर पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने राजधानी जयपुर में एक शराब के अड्डे पर कार्रवाई करते हुए करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 5 युवतियां और करीब 10 युवक है। दरअसल पुलिस ने इन सभी को अवैध डांस बार चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़कियों को अर्द्ध नग्न कपड़े पहनाकर डांस करवाया जाता

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि जगतपुरा इलाके में एक बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर इस तरह का डांस बार चल रहा है जहां लड़कियों को अर्द्ध नग्न कपड़े पहनाकर डांस करवाया जाता है। इसके बाद रात को जिस्मफरोसी का धंधा शुरू होता था। ऐसे में जैसे तैसे करके टीम मौके पर पहुंची और जब वहां उन्होंने देखा तो करीब 10 से ज्यादा लड़के शराब पिए हुए मिले और लड़कियां भी छोटे कपड़ों में डांस करते हुए नजर आ रही थी।

पुलिस ने रेड की तो कांप उठे शराबी और लड़कियां

जब पुलिस ने वहां रेड की तो आरोपी शराब के नशे में बोलने लगे कि वह तो 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं और शराब भी पी सकते हैं मुजरा भी देख सकते हैं तो उन्हें पकड़ा क्यों जा रहा है इस पर पुलिस कर्मियों ने जवाब दिया कि इस तरह का डांस अवैध है। इसके बाद शराबी जो एक बार पुलिस के सामने बोलने वाले थे वह कांप उठे और पुलिस से खुद के बचने की मिन्नतें करने लगे।

व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड होने पर खास लोगों को मिलती थी एंट्री

इतना ही नहीं इस पूरे मामले में पुलिस की टीम ने पांच लड़कियों को भी पकड़ा है यह पांचो लड़कियां देश के अलग-अलग हिस्सों की रहने वाली है जिन्हें यहां नाचने का काम दिया गया था। लोग शराब के नशे में चूर होकर इनके डांस पर ही हजारों रुपए उड़ा देते। वही सबसे ताज्जुब की बात तो यह है कि इससे डांस बार में एंट्री केवल उसी को मिलती जो मालिक द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड हुआ हो यानी उसकी व्यक्तिगत तौर पर मालिक के साथ जानकारी हो अन्य किसी भी आम नागरिक को इस डांस बार में एंट्री नहीं दी जाती।

भरतपुर की कातिल लेडी कांस्टेबल: पहले पति की हत्या फिर दफना दी लाश...साथी जवान के इश्क में हुई अंधी