पठान फिल्म के बीच बरेली के सिनेमाघर में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बरेली में पठान फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों और सिनेमाघर के कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। माल कर्मियों ने जब फिल्म का वीडियो बनाने से रोका तो यह पूरा विवाद सामने आय़ा।

Share this Video

बरेली में पठान फिल्म का वीडियो बनाने को लेकर बुधवार देर रात जमकर विवाद हुआ। यह विवाद फीनिक्स मॉल में हुआ। वीडियो बनाने से रोकने पर 7-8 दर्शक उग्र हो गई और उन्होंने जमकर मालकर्मियों के साथ मारपीट की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फीनिक्स माल पीवीआर मल्टीप्लेक्स के ऑडी नंबर 4 में पठान फिल्म का शो रात में चल रहा था। इसी के दो घंटे बाद विवाद शुरू हुआ। पॉयरेसी को रोकने के लिए वीडियो बनाने से मना किया गया तो हंगामा शुरू हो गया। 

Related Video