अमेरिका के नथानिएल लाल रंग की कार को अपनी प्रेमिका मानते हैं। वह कार के साथ संबंध तक बनाते हैं। उन्होंने सात गर्लफ्रेंड्स के साथ डेट किया, लेकिन पहले कभी इस तरह का सच्चा प्यार नहीं मिला।

अर्कांसासो। कार का इस्तेमाल आमतौर पर कहीं जाने के लिए होता है। बहुत से लोग अपनी कार को पसंद करते हैं और उसे दिल के करीब मानते हैं,लेकिन अमेरिका के अर्कांसासो के रहने वाले नथानिएल कुछ अलग हैं। वह अपनी कार को लोहे, रबर और प्लास्टिक जैसी चीजों से बनी मशीन की जगह इंसान समझते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नथानिएल लाल रंग की कार को अपनी प्रेमिका मानते हैं और उसके साथ संबंध भी बनाते हैं। वह कार के बोनट के साथ लिपलॉक किस तक करते हैं। नथानिएल का कहना है कि उन्हें कभी किसी लड़की से प्यार नहीं हुआ। वह अपनी कार के साथ ही संबंध बनाते हैं। अपने अजीब प्रेम को लेकर नथानिएल कहते हैं कि उन्हें ऐसे सच्चे प्यार का अनुभव पहले कभी नहीं हुआ। टीएलसी की डॉक्यूमेंटरी सीरिज माई स्ट्रेंज एडिक्शन (My Strange Addiction) में नथानिएल की कहानी को सबसे पहले फरवरी 2012 में सबके सामने लाया गया था। इसे फिर से दिखाया गया है। 

सात गर्लफ्रेंड्स को किया डेट, लेकिन नहीं मिला सच्चा प्यार
नथानिएल अपनी कार को चेस नाम से पुकारते हैं। वह कहते हैं कि मैंने चेस को 2005 में पहली बार एक कार डीलरशिप में देखा था। मुझे इससे पहली नजर में प्यार हो गया था। मैं चेस को अपने घर ले आया। इसके बाद से उसके साथ मेरा रोमांटिक रिश्ता चल रहा है। मैं अपनी कार को बहुत प्यार करता हूं। नथानिएल का कहना है कि वह किशोर उम्र से ही कार की सवारी कर रहे हैं। उन्होंने सात गर्लफ्रेंड्स के साथ डेट किया, लेकिन उनसे कभी सच्चा प्यार नहीं मिला। चेस से मिलने के बाद उन्हें सच्चे प्यार का अनुभव हुआ। 

यह भी पढ़ें- डरावना समंदर! आस्ट्रेलिया में मिली पेंग्विनों की सिर कटी लाश,टेक्सास में दिखी रहस्यमयी गुड़िया, ये खराब संकेत

क्या है ऑब्जेक्टोफिलिया?
कार के साथ रिश्ता बनाने वाले नथानिएल के अजीब व्यवहार को ऑब्जेक्टोफिलिया (Objectophilia) कहा जाता है। इसे ऑब्जेक्ट सेक्सुअलिटी भी कहा जाता है। इसमें व्यक्ति किसी निर्जीव वस्तु के साथ सेक्सुअल या रोमांटिक आकर्षण महसूस करता है। इस तरह के व्यक्ति में किसी वस्तु के प्रति प्यार की स्ट्रॉग फीलिंग हो सकती है। कई मामलों में (जैसा की नथानिएल के साथ है) यह आकर्षण सेक्स संबंध बनाने तक पहुंच जाती है।

यह भी पढ़ें- इस सांसद का अजब दुखः 8 साल हुए पत्नी ने शारिरिक संबंध नहीं बनाया, वो बोली- उनको तो बच्चा ही नहीं चाहिए