मां के दरबार में सीढ़ियों से फिसले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटनदेवी मंदिर में सीढ़ियों से फिसलकर गिरने से बच गए। वे महाअष्टमी पर यहां पूजा-अर्चना करने आए थे। उल्लेखनीय है कि बाढ़ ने बिहार का हाल बेहाल कर दिया है। नीतीश कुमार ने बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की।

/ Updated: Oct 08 2019, 01:12 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पटना. बिहार में आई बाढ़ के बाद प्रशासनिक असफलता का आरोप झेल रहे मुख्यमंत्री रविवार को सीढ़ियों से फिसलकर गिरने बच गए। वे महाअष्टमी पर पटनदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। इसी बीच सीढ़ियां उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया। इससे पहले कि वे गिरते, सिक्याेरिटी गार्ड्स ने फौरन उनका हाथ पकड़कर संभाल लिया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। नीतीश कुमार ने महाअष्टमी पर कई मंदिरों में जाकर राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उल्लेखनीय है कि बिहार में आई बाढ़ से 76 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पटना में तो 102 साल बाद बाढ़ देखने को मिली। हालांकि राजधानी में बाढ़ के लिए प्रशासन को जिम्मेदार माना गया।