इवेंट में अपनी फिल्म के गाने पर घाघरा पहन जमकर नाचे अक्षय कुमार, वीडियो हुआ वायरल

अक्षय कुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो लाल घाघरे में जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, हाल ही में फिल्मफेयर 2020 अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की थी।

/ Updated: Feb 16 2020, 01:14 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. अक्षय कुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो लाल घाघरे में जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, हाल ही में फिल्मफेयर 2020 अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने शिरकत की थी। इस अवॉर्ड शो में कई स्टार्स ने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। इसमें अक्षय भी शामिल थे। उन्होंने अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' के गाने 'लाल घाघरा' शानदार स्टेप्स दिखाए। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।  एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'लंबे समय के बाद अक्षय कुमार ने शानदार परफॉर्मेंस दी।' बता दें, 'गुड न्यूज' में 'लाल घाघरा' को करीना कपूर और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था।