राखी सावंत के 'फेक पति' को लड़की ने मैट्रो में जड़ा जोरदार थप्पड़, जानें क्या है पूरा मामला

राखी सावंत के फेक पति के तौर पर जाना जाने वाला दीपक कलाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो दिल्ली मैट्रो में सफर कर रहा था।

/ Updated: Nov 14 2019, 01:03 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. राखी सावंत के फेक पति के तौर पर जाना जाने वाला दीपक कलाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो दिल्ली मैट्रो में सफर कर रहा था, जिसके बाद मैट्रो में ही सफर कर रही एक लड़की ने सेल्फी ले ली तो वो भड़क गए। वे महिला से कहते हैं कि वे एक सेलेब्रिटी हैं और उस महिला ने उनके प्राइवेट स्पेस में खलल डाला है. इसके बाद महिला के साथ ही साथ वहां मौजूद लोग दीपक कलाल पर भड़क जाते हैं और महिला दीपक को एक जोर का तमाचा जड़ देती हैं। इसके बाद वहां मौजूद एक शख्स दीपक का कॉलर पकड़कर उसे वहां से बाहर निकाल देता है। दीपक कलाल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि वो इन सभी लोगों के खिलाफ एक्शन लेने वाले हैं। वहीं, थप्पड़ खाने के बाद दीपक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वो पीएम मोदी का नाम लेकर लड़की को धमकी दे रहे हैं साथ ही लड़की के लिए गलत शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।