अतरंगी कपड़ों में एयरपोर्ट पर जमकर नाचे रणवीर सिंह, इस एक्टर ने भी दिया साथ

रणवीर सिंह को उनके अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। अक्सर वो अपने नए-नए फैशन और पहनावे को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके इस अलग अंदाज के चलते ही सोशल मीडिया यूजर्स कई बार उनका दीपिका पादुकोण को लेकर मजाक उड़ाते भी नजर आए हैं।

/ Updated: Feb 15 2020, 12:45 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. रणवीर सिंह को उनके अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। अक्सर वो अपने नए-नए फैशन और पहनावे को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके इस अलग अंदाज के चलते ही सोशल मीडिया यूजर्स कई बार उनका दीपिका पादुकोण को लेकर मजाक उड़ाते भी नजर आए हैं। ऐसे में रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो गुवाहाटी एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं और वहां के लोगों के साथ असमिया डांस करते दिख रहे हैं। लोग उन्हें नाचते देख काफी एक्साइटेड और खुश हो जाते हैं। गुवाहाटी के लोग उन्हें लोक डांस करके वहां से विदा करते हैं। इतना ही नहीं, लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्तिक आर्यन भी रणवीर सिंह के साथ वहां का लोक डांस करते हैं। बता दें, ये दोनों स्टार्स असम प्री फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए गए थे। जहां से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान का ये वीडियो वायरल हो रहा है।