39 साल पुराने एड में सलमान खान के साथ बिकिनी में नजर आईं थी टाइगर श्रॉफ की मम्मी, देखें वायरल वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान और टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ का एक पुराना वीडियो वायरल है। इस वीडियो आयशा सलमान के साथ बिकिनी में स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। यहां देखें पूरा वीडियो...

/ Updated: Sep 04 2022, 03:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) ने 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, वे इससे 5 साल पहले ही 1983 में एक एड में काम कर चुके थे। यह कैंपा कोला (Camp Cola) का एड था जिसमें सलमान खान उस वक्त की मॉडल आयशा श्रॉफ (Aysha Shroff) के साथ नजर आए थे। यही आयशा श्रॉफ आगे जाकर सलमान खान के दोस्त जैकी श्रॉफ (Jackie shroff) की पत्नी बनीं और आज के दौर के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मम्मी हैं। हाल ही में आयशा ने सोशल मीडिया पर यह एड वीडियो शेयर किया है जिसे सलमान का पहला टीवी एड बताया जा रहा है। इसे शेयर करते हुए आयशा ने लिखा, 'जब जीवन मजेदार और आसान था। पहचानिए यहां कौन-कौन है।' आयशा की इस पोस्ट पर दिशा पाटनी (Disha Patani) ने कमेंट किया है 'आप कितने क्यूट दिख रहे हो।' दिशा के अलावा इस पोस्ट पर सुनीता कपूर, बॉस्को मार्टिस और संदीप खोसला जैसे कलाकारों ने भी कमेंट किए हैं।

अंडमान में शूट हुआ था यह एड
अंडमान में शूट हुए इस एड वीडियो में सलमान और आयशा साथ में स्विमिंग करते भी नजर आ रहे हैं। इस विंटेज वीडियो क्लिप में दोनों के अलावा शिराज मर्चेंट, सुनील निश्चल, वेनेसा वाज और आरती गुप्ता जैसे मॉडल्स भी नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस एड में आयशा रेड बिकिनी पहनकर स्विमिंग करती दिख रही हैं।

और पढ़ें...

अपनी ही फ्लॉप फिल्म के प्रोड्यूसर्स की मदद करेंगे विजय देवरकोंडा, 'लाइगर' की फीस से लौटाएंगे इतने करोड़ रुपए

दिलीप कुमार के इस सहपाठी का आज तक अमिताभ बच्चन भी नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड, फिल्मों में आने से पहले थे काजी

बिना कपड़ों के सीमा बिस्वास के साथ सीन शूट करना नहीं था आसान, इस तरह की थी गोविंद नामदेव ने तैयारी