तो रामायण में अमरीश पुरी निभाते रावण का किरदार, खुद 'राम' ने बताया वो किस्सा

 रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन पर वापस दिखाई जा रही है। ये आज से तीन दशक पहले बनी थी,लेकिन उसकी लोकप्रियता जितनी तब थी उतनी ही अभी भी देखने को मिल रही है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन पर वापस दिखाई जा रही है। ये आज से तीन दशक पहले बनी थी,लेकिन उसकी लोकप्रियता जितनी तब थी उतनी ही अभी भी देखने को मिल रही है। लॉकडाउन के बीच जब से दूरदर्शन पर फिर से रामायण का प्रसारण शुरू हुआ है, लोगों ने परिवार संग इसे देखना भी शुरू कर दिया है। इसके चलते जो सितारे कई सालों से गुमशुदगी की जिंदगी गुजार रहे थे, उन्हें फिर लाइमलाइट में आने का मौका मिल गया है। इसी कड़ी में रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने एक किस्सा सुनाया कि कैसे रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी को मिला जबकि उस दौर के सबसे बड़े खलनायक अमरिश पुरी का नाम रावण के लिए चल रहा था। 

रावण के रूप में जंचे अरविंद त्रिवेदी
बता दें कि अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया था। उन्होंने ऐसी शिद्दत के साथ उसे निभाया था कि लोगों के मन में रावण के रूप में हमेशा के लिए वही बस गए। इसके चलते बाद में और भी कई रामायण बनी, रावण के किरदार निभाने वाले भी आए, लेकिन जैसी लोकप्रियता अरविंद त्रिवेदी को मिली, वैसी किसी दूसरे को नहीं मिली।

Related Video