कसरत कर पसीना पसीना हुए अनिल कपूर, 63 की उम्र में भी करते हैं 25 साल के नौजवान से ज्यादा मेहनत

 अनिल कपूर को दौड़ता देख उनकी को-स्टार रहीं माधुरी दीक्षित ने भी चुटकी ली है। माधुरी ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे! ट्रेन तो पीछे रह गई AK

Share this Video

मुंबई। 63 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अनिल कपूर के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वो अपनी फिटनेस के लिए जी-तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा- संडे हो या मंडे, यही अपना फंडे। एक वीडियो में अनिल कपूर साइकिलिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो साइकिल चलाते हुए पसीना-पसीना हो जाते हैं और उनकी सांस फूलने लगती है लेकिन बावजूद इसके वो एक्सरसाइज बंद नहीं करते हैं। वहीं एक और वीडियो में अनिल कपूर रनिंग करते नजर आ रहे हैं। शुरुआत में वो धीरे-धीरे दौड़ते हैं, लेकिन कुछ ही देर में पिकअप लेते हुए काफी तेज दौड़ने लगते हैं। अनिल कपूर को दौड़ता देख उनकी को-स्टार रहीं माधुरी दीक्षित ने भी चुटकी ली है। माधुरी ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे! ट्रेन तो पीछे रह गई AK. बता दें कि अनिल कपूर को शॉर्ट में लोग AK कहकर ही बुलाते हैं। अनिल कपूर के फैन भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- झक्कास सर। वहीं एक और शख्स बोला- आज पता चला कि आप इतने यंग क्यों लगते हैं।

Related Video