धोनी बने बाथरूम सिंगर, टॉयलेट के फर्श पर बिठाकर क्रिकेटरों से गवाया गाना और खुद करते रहे जज

टीम इंडिया के एक्स कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। हाल ही में धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बाथरूम सिंगर बने दिख रहे हैं। दरअसल वीडियो में धोनी टॉयलेट के अंदर प्लेटफॉर्म पर बैठे हैं और दूसरे क्रिकेटर्स से गाने गवा रहे हैं। 

/ Updated: Feb 18 2020, 04:45 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। टीम इंडिया के एक्स कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। हाल ही में धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बाथरूम सिंगर बने दिख रहे हैं। दरअसल वीडियो में धोनी टॉयलेट के अंदर प्लेटफॉर्म पर बैठे हैं और दूसरे क्रिकेटर्स से गाने गवा रहे हैं। इस दौरान धोनी खुद जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं और दूसरे लोगों के गाने को ध्यान से सुन रहे हैं। क्रिकेटर पार्थिव पटेल, पीयूष चावला और अन्य टॉयलेट के फर्श पर बैठकर गाना गा रहे हैं। सभी लोग किशोर कुमार के गाने 'मेरे मेहबूब कयामत होगी' गाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।