आशिकी के हीरो संग झूला झूलती दिखी टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड, वीडियो देख लोग कर रहे कमेंट्स

यह वीडियो फिल्म 'मलंग' की शूटिंग के दौरान का है। वीडियो में दिशा और आदित्य को साथ देखकर कुछ लोग कह रहे हैं कि इस जोड़ी को लेकर एक और फिल्म बननी चाहिए। बता दें कि रिलीज के बाद से ही फिल्म 'मलंग' अच्छा बिजनेस कर रही है। 

/ Updated: Feb 27 2020, 07:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी हाल ही में फिल्म 'मलंग' में नजर आईं। इसमें उनके हीरो आशिकी फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर हैं। दोनों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिशा और आदित्य एक साथ झूला झूलते नजर आ रहे हैं। झूले में दिशा और आदित्य एक-दूजे की तरफ मुंह करके बैठे दिख रहे हैं। इसी बीच आदित्य दिशा पाटनी के साथ सेल्फी भी खिंचाते हैं। दिशा भी झूले की रस्सी छोड़ आदित्य का हाथ थाम लेती हैं। इस दौरान व्हाइट ड्रेस में दिशा पाटनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह वीडियो फिल्म 'मलंग' की शूटिंग के दौरान का है। वीडियो में दिशा और आदित्य को साथ देखकर कुछ लोग कह रहे हैं कि इस जोड़ी को लेकर एक और फिल्म बननी चाहिए। बता दें कि रिलीज के बाद से ही फिल्म 'मलंग' अच्छा बिजनेस कर रही है।