छोटे भाई की सगाई में गोल्डन साड़ी पहन कंगना ने किया पहाड़ी डांस, नई दुल्हन भी थिरकती आईं नजर

मुंबई. कंगना रनोट के छोटे भाई अक्षत की सगाई रितु सांगवान के साथ शुक्रवार को हुई। कंगना ने भाई की सगाई की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वहीं, कंगना की बहन रंगोली ने सगाई से जुड़े कुछ वीडियोज ट्विटर पर शेयर किए हैं। इन वीडियोज में कंगना गोल्डन कलर की साड़ी पहन पहाड़ी गाने पर डांस करतीं नजर आ रही हैं। कंगना के साथ उनके माता-पिता और बहन रंगोली भी डांस करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में अक्षत अपनी मंगेतर रितु के साथ सात करते दिख रहे हैं। रंगोली ने वीडियो पर कैप्शन लिखा, 'जो दोस्त पहाड़ी ग्रपु डांस नाटी को जानना चाहते हैं, यहां पर उसकी एक झलक है, जो बुजुर्ग पहाड़ी टोपी में नजर आ रहें वह हमारे दादा जी और पूर्व आईएएस अधिकारी श्री ब्रम्हचंद रनौत हैं।' बता दें कि अक्षत ने हरियाणा की रहने वाली रितु सांगवान से सगाई की। रितु जाट फैमिली से हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। हाल ही में कंगना की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर सगाई का कार्ड शेयर कर गुड न्यूज दी थी। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म मणिकर्णिका इसी साल के शुरुआत में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा वे इस साल राजकुमार राव के अपोजिट फिल्म जजमेंटल है क्या में नजर आई थीं।

/ Updated: Nov 09 2019, 11:25 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email