करीना ने रखा बेटे के सिर पर हाथ तो चिढ़ गए तैमूर, मां को आगे चलने के लिए बताने लगे रास्ता

करीना कपूर बेटे तैमूर अली खान के साथ ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे एन्जॉय कर लौटी। मां-बेटा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही करीना ने बेटे के सिर पर हाथ रखा तो तैमूर चिढ़कर दूर हट गया। 

/ Updated: Nov 05 2019, 05:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. करीना कपूर बेटे तैमूर अली खान के साथ ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे एन्जॉय कर लौटी। मां-बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही करीना ने बेटे के सिर पर हाथ रखा तो तैमूर चिढ़कर दूर हट गए। तैमूर अपनी मस्ती में मस्त नजर आए। इतना ही नहीं वीडियो में तैमूर मां को आगे चलने का रास्ता भी दिखाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि  तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं। किड जिम कम स्कूल की 3 महीने की फीस 15,000 रुपए है यानी हर महीने का चार्ज 5,000 रुपए है। खास बात ये है कि बच्चों के इस स्कूल में वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है। पापा सैफ अली खान ने 'कॉफी विद करन' शो में बताया था कि बेटे की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।