Video: दुर्गा मां के विसर्जन में दर्दनाक हादसा, लोगों को कुचलते हुए निकल गई गांजे से भरी गाड़ी

वीडियो डेस्क। छत्तीसगढ़ (chhatisgarh) के जशपुर (jashpur) जिले में गांजे से भरी कार 25 लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जिसमें एक की मौत, 20 घायल बताए जा रहे हैं। जबकि 4 की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार दोपहर दो बजे के आसपास हुआ। 

/ Updated: Oct 15 2021, 06:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। छत्तीसगढ़ (chhatisgarh) के जशपुर (jashpur) जिले में गांजे से भरी कार 25 लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जिसमें एक की मौत, 20 घायल बताए जा रहे हैं। जबकि 4 की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार दोपहर दो बजे के आसपास हुआ। उस वक्त पत्थलगांव में 7 दुर्गा पंडालों की मूर्ति को विसर्जन करने के लिए लोग नदी में ले जा रहे थे कि अचानक आई तेज रफ्तार कार ने विसर्जन करने जा रही भीड़ को रौंद दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने 5 किलोमीटर दूर तक कार का पीछा कर ड्राइवर को पकड़ लिया है और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उग्र भीड़ ने कार को भी आग के हवाले कर दिया है। इस घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। दुर्गा माता विसर्जन के लिए लोग भजन गाते जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से लाल रंग की एक तेज रफ्तार कार मौके पर आती है और लोगों को कुचलते हुए आगे निकल जाती है। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही सब कुछ खत्म हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की स्पीड लगभग 100 से 120 की रही होगी और उसने सीधे लोगों को ठोकर मार दी है। लोगों ने घटना के विरोध में पत्थलगांव थाने का घेराव कर दिया। इसके अलावा गुमला-कटनी नेशनल हाइवे को मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। उनकी मांग है कि दोषी पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लोगों ने एक ASI पर गांजा तस्करी कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी इस ASI के साथ मिलकर ही गांजा तस्करी करने की फिराक में था। इसलिए हम ASI के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जिसके बाद ASI को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए एसपी को तत्काल हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 50-50 लाख रुपये मुआवजे की भी मांग की है।