4 दिन तक दलदल फंसी हथिनी भूख-प्यास से चिंघाड़ती रही, पर कोई मदद नहीं कर पाया

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 4 दिन से दलदल में फंसी हथिनी आखिरकार मौत से हार गई। शुक्रवार सुबह क्रेन की मदद से उसका रेस्क्यू किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

/ Updated: Dec 27 2019, 04:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कोरबा, छत्तीसगढ़. केंदई के फॉरेस्ट एरिया में 4 दिनों से दलदल में फंसी हथिनी आखिरकार अपनी जिंदगी की जंग हार गई। हथिनी के दलदल में फंसे होने की खबर दो दिन बाद यानी गुरुवार को किसी गांववाले ने पुलिस को दे दी थी। इसके बाद वन विभाग ने कुछ गांववालों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन देर रात तक उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। दरअसल, भूख-प्यास के कारण हथिनी सुस्त हो गई थी। शुक्रवार सुबह क्रेन की मदद से फिर रेस्क्यू चलाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गांववालों के मुताबिक, यहां 40-50 हाथियों का दल घूम रहा है। यह हथिनी भटककर या गलती से दलदल में जा गिरी होगी। हथिनी रातभर चिंघाड़ती रही। कहा जा रहा है कि कुछ गांववालों को इस बारे में समय पर पता चल गया था,लेकिन उन्होंने जानबूझकर वन विभाग या पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं दी। गांववाले हाथियों के आतंक से परेशान हैं। कीचड़ के कारण जेसीबी भी काम नहीं कर पा रही थी। शुक्रवार सुबह क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला गया था।