चीन में टेप लगाकर कोरना मरीज को किया रैप...लोग बोले क्या बिल्कुल मानवता नहीं बची, Video बहुत ही शॉकिंग है

वीडियो डेस्क। चीन में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। बढ़ते कोरोना केसों ने लोगों को एक बार फिर घरों में कैद कर दिया है। महामारी का प्रकोप ऐसा है कि कई शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। चीन के शंघाई में स्थिती नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। चीन में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। बढ़ते कोरोना केसों ने लोगों को एक बार फिर घरों में कैद कर दिया है। महामारी का प्रकोप ऐसा है कि कई शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। चीन के शंघाई में स्थिती नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। चीन से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें इस महामारी के खौफ को देखा जा सकता है। लेकिन मानवता को शर्मसार करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जहां कुछ पुलिसकर्मी एक कोरोना मरीज को टेर से रैप करते दिखाई दे रहे हैं। पैरों से लेकर हाथों तो मरीज को टेप से बांध दिया है। इस वीडियो को देख यूजर्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी ने कहा कि मानवता खत्म हो चुकी हो तो कोई बोला कि क्या ऐसे होगा महामारी का इलाज। देखिए वीडियो 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video