पीएम मोदी बने WHO के चेयरमैन, जानें क्या है सच

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि हमारा भारत बना W.H.O का चेयरमैन !! 22 मई से भारत के हाथों में बागडोर, गौरवान्वित क्षण सभी को बहुत-बधाई। लेकिन ये आपको 

Share this Video

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि हमारा भारत बना W.H.O का चेयरमैन !! 22 मई से भारत के हाथों में बागडोर, गौरवान्वित क्षण सभी को बहुत-बधाई। लेकिन ये आपको बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े स्वस्थ्य संगठन की बागडोर किसी एक देश के हाथ में नहीं होती है। इसमें चेयरमैन का पद नहीं होता है यहां महानिदेशक का पद होता है। इसलिए ये खबर पूरी तरह से गलत है।
आपको बता दें कि भारत मंगलवार को डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना गया था। बोत्सवाना, कोलंबिया, घाना, गिनी बिसाऊ, मेडागास्कर, ओमान, कोरिया, रूस और यूके कार्यकारी बोर्ड के लिए चुने गए अन्य देश हैं। कार्यकारी बोर्ड का काम हेल्थ असेंबली के निर्णयों और नीतियों को प्रभावी बनाना, इसे सलाह देना और इसके कार्य को सुविधाजनक बनाना है। भारत की डॉ सौम्या स्वामीनाथन संगठन की उप महानिदेशक हैं।

Related Video