IPL में किंग्स इलेवन पंजाब की क्यों हुई हार, एक्सपर्ट ने बताई वजह

वीडियो डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 48 रन से हरा दिया। टॉस हारकर मुंबई ने 192 रन का टारगेट दिया था। जवाब में पंजाब 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। वहीं, रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने। पंजाब की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। वहीं, मुंबई के राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और जेम्स पैटिंसन को 2-2 विकेट मिले। क्रुणाल पंड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 1-1 विकेट लिए।

/ Updated: Oct 02 2020, 10:28 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 48 रन से हरा दिया। टॉस हारकर मुंबई ने 192 रन का टारगेट दिया था। जवाब में पंजाब 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब के खिलाफ मुंबई की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले मुंबई ने पंजाब को 2016 में 25 रन से हराया था। वहीं, रोहित शर्मा आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने। पंजाब की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। वहीं, मुंबई के राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और जेम्स पैटिंसन को 2-2 विकेट मिले। क्रुणाल पंड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 1-1 विकेट लिए।

मुंबई ने आखिरी 6 ओवर में बनाए 104 रन
मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा, किरॉन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या ने शानदार पारी खेली। मुंबई के बल्लेबाजों ने आखिरी के 6 ओवरों में 104 रन बनाए। रोहित शर्मा ने मैच में पचासा जड़ा। यह उनका आईपीएल में 38वीं अर्धशतक है। रोहित ने 45 गेंद पर 70 रन बनाए। 

रोहित ने इस पारी की मदद से आईपीएल में 5000 रन पूरे किए
इस पारी की मदद से रोहित शर्मा ने आईपीएल में 5000 रन पूरे किए। मैच से पहले रोहित शर्मा 4998 रन पर थे। उन्होंने पारी के दूसरे और मोहम्मद शमी के पहले ओवर में चौके से अपना खाता खोला। इसी के साथ उन्होंने अपने 5000 रन पूरे किए।